भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन सेवा संस्थान करेगा थाना जहांगीराबाद का घेराव


जनता दर्पण (जिला संवाददाता), बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने संगठन के जिलाध्यक्ष-कीर्ति कुमार उर्फ गुड्ड यादव पर किये गये जानलेवा हमले सहित सोने की चेन एवं तेरह हजार रुपयो की लूट प्रकरण में  जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी, नवाबगंज को सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में पदाधिकारियो के द्वारा सौपा गया। ज्ञापन में थाना-जहाँगीराबाद पुलिस पर तहरीर के विपरीत विपक्षीजनों के दबाब में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया गया है साथ ही नामजद आरोपियों में से एक का मामूली धाराओं में चालान कर पुलिस ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। जबकि एफआईआर में नामजद एक अन्य प्रधान की अब तक गिरफ्तारी ना होना भी विवेचना अधिकारी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। विवेचक के इस कृत्य से जनपद का किसान आंदोलित होने को विवश है। इस संबंध में विनोदनी तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) म०प्रकोष्ठ  ने बताया  कि यदि 23 जनवरी को नामजद आरोपियो को गिरफ्तार कर संगत धाराओं में जेल रवाना नही किया जाता है तो 24 जनवरी को भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन सेवा संस्थान, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव के नेतृत्व में थाना-जहाँगीराबाद का घेराव किया जायेगा। इससे किसी भी अप्रिय घटना के उत्पन्न होने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी।  धरने में  जनपद के कोने- कोने से सैकड़ों की तादाद में किसानों से थाना-जहाँगीराबाद पहुँच कर धरने को सफल बनाने की अपील की। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से शामिल रहे-आफताब आलम (जिलाप्रभारी)  विनोदनी तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) म० प्रकोष्ठ, तस्लीमा खान (जिलाउपाध्यक्ष) पप्पू सिंह, रीतेश, पप्पी देवी, नाज़िया खान, गया प्रसाद व सुभाष आदि।


विज्ञापन :-